Sunday, 19 April 2015

साध्वी प्राची बोलीं, रामपुर को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं आजम खां



साध्वी प्राची बोलीं, रामपुर को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं आजम खां

*****************************************************************
विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने कहा कि कैबिनेट मंत्री आजम खां रामपुर को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं लेकिन यदि एक भी धर्म परिवर्तन हुआ तो रामपुर में ही आकर ईट से ईट बजा देंगे.
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
आपको बता दें कि मंगलवार शाम को करीब 7 बजे साध्वी प्राची रामपुर पहुंची. इस दौरान गांधी समाधि पर बड़ी तादात में पुलिस फोर्स तैनात थी. साध्वी की गाड़ी आते ही पुलिस और PAC के जवानों ने आगे बढ़ कर गाड़ी को रोक लिया.
साध्वी ने कहा कि रामपुर में गुंडागर्दी की जा रही है. फिर वह गाड़ी से उतरीं और जमीन पर बैठ गई. प्राची 1 घंटे तक पुलिस प्रशासन पर हावी रहीं. सैकड़ों की तादाद में मौजूद पुलिस फोर्स भी कुछ नहीं कर सकी.
फिर बाद में प्राची ने वाल्मीकि बस्ती जाने को कहा तो पुलिस ने उनसे वहीं से जाने का अनुरोध किया, जिसके बाद साध्वी गांधी समाधि से निकल गई. वहीं बीजेपी की पंचायत में भाग लेने अमरोहा पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि रामपुर में जो भी हो रहा है अच्छा नहीं हो रहा है. किसी भी हाल में वहां वाल्मीकि समाज का धर्म परिवर्तन नहीं होने दिया जाएगा.
गौरतलब है कि इन लोगों के घर रामपुर के तोपखाना इलाके में बन रहे एक शॉपिंग मॉल तक आने वाली सड़क चौड़ी करने के लिए ढहाए जाने हैं. बताया जाता है कि यह विशालकाय शॉपिंग मॉल आजम खान का है. नगर निगम अधिकारियों ने कुछ दिनों पहले वाल्मीकि बस्ती के कुछ लोगों के घरों को गिराने के लिए उन पर लाल निशान लगा दिए थे

No comments:

Post a Comment