कांग्रेसराज में भारत से चोरी होकर विदेश पहुंची प्राचीन मूर्तिया मोदी सरकार में भारत भारत के कब्जे में !
कनाडा से 900 साल पुरानी भारत के खजुराहो की मूर्ति बापस ला रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी....
.भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र कनाडा से एक गजब की चीज ला रहे हैं। यह एक 900 साल पुरानी मूर्ति है जो भारत के खजुराहो मंदिर की है। यह कनाडा कैसे पहुंची, इसके बारे में तो जानकारी नहीं है लेकिन कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने उसे मोदी को लौटा दिया है।
इस मूर्ति को पैरट लेडी के नाम से जाना जाता है।भारत की मूर्ति बापसी का यह कार्यक्रम कनाडा के संसद की लाइब्रेरी में हुआ। मोदी और हार्पर अपनी बातचीत के बाद लाइब्रेरी गए और मूर्ति सौंपने की रस्म अदायगी की गई।

इस बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट किया, 'कनाडा ने भारत की धरोहर 'पैरट लेडी' लौटा दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने खजुराहो की यह मूर्ति ली।'
इससे पूर्व भारत यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबोट ने कई साल पहले तमिलनाडु से तस्करों द्वारा चोरी करके आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय संग्रहालय में रखी गईं नटराज और अर्धनारीश्वर की प्रतिमाएं मोदी को सौंप दीं। एबोट ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन प्रतिमाओं को सौंपा था ।

No comments:
Post a Comment