Sunday, 19 April 2015

नाम के आगे स्वामी लगाने से स्वामी नहीं हो जाते : अनुपम खेर



नाम के आगे स्वामी लगाने से स्वामी नहीं हो जाते : अनुपम खेर
कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए अलग कॉलोनी का विरोध करने पर कश्मीरी पंडित समुदाय ने स्वामी अग्निवेश को आड़े हाथ लिया है। कश्मीरी पंडित समुदाय के नेताओं ने कहा कि स्वामी अग्निवेश आर्य समाज के मूल सिद्धांतों को भूलकर अब राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ मिलकर सियासी दुकान चला रहे हैं। 
वहीं बालीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने स्वामी अग्निवेश के बयान का नोटिस लेते हुए ट्विटर पर लिखा है कि नाम के आगे स्वामी लगाने से कोई स्वामी नहीं हो जाता। उसके लिए कर्म करने पड़ते हैं, कुकर्म नहीं। अग्निवेश जैसे लोग दुकान चलाते हैं।

No comments:

Post a Comment