पार्टी में राखी बिड़लान और किराड़ी के विधायक
पार्टी में राखी बिड़लान और किराड़ी के विधायक ऋतुराज ने जमकर डांस भी कियालेकिन उनके जश्न में खलल उस वक्त पड़ गया जब ऋतुराज के पीछे-पीछे उनके विधानसभा के वे लोग भी आ गए जो कुछ दिनों से एक हत्याकांड को लेकर धरने पर बैठे थे. उन्हें देखते ही राखी के भाई और ऋतुराज गुस्सा हो गए. इसके बाद दोनों तरफ जमकर जूतमपैजार, हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई. किराड़ी से आए लोग नरमी से बात कर रहे थे और बदले में उन्हें धक्का-मुक्के मिल रहे थे. मीडिया का कैमरा देखते ही सब भाग खड़े हुए लेकिन तब तक सारा मामला कैमरे में कैद हो चुका था.
No comments:
Post a Comment